Posted in

पढ़ाई में टॉप, अब IPL का मजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को आईपीएल मैच दिखाया जाएगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सभी संयुक्त संचालकों (JD) और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, चयनित टॉपर्स को 10 मई 2026 को रायपुर में होने वाला IPL मैच दिखाया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों के टिकट, आवास और भोजन की पूरी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।

प्रशासन करेगा पूरी व्यवस्था

DPI ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों से मेरिट में आए छात्रों की सूची तैयार कर समय पर भेजी जाए, ताकि उनके लिए यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। यह पहल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

रायपुर में होगा IPL मुकाबला

गौरतलब है कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 मई को बड़ा आईपीएल मैच आयोजित होना है, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

मेधावी छात्रों को मिलेगा बड़ा मंच

सरकार का मानना है कि इस तरह के कदम से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *