Posted in

RAF कार्रवाई पर विवाद के बीच CRPF DG का बड़ा बयान, बोले- कानून के दायरे में काम करें, संगठन साथ है

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की कार्रवाई को लेकर उठे विवाद के बीच CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा है कि वे बिना किसी भय के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जवान कानून और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सद्भावना के साथ कार्रवाई करते हैं, तो संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

CRPF प्रमुख ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी है और कठिन परिस्थितियों में भी जवानों को अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर RAF की कार्रवाई की पेशेवर स्तर पर समीक्षा (पोस्ट-इवेंट असेसमेंट) कराई जाएगी, ताकि पूरे घटनाक्रम का निष्पक्ष मूल्यांकन हो सके।

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग और पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे थे। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने भी केंद्र सरकार से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और पेश करने को कहा है। वहीं CRPF का कहना है कि समीक्षा प्रक्रिया का उद्देश्य भविष्य में भीड़ नियंत्रण के दौरान अपनाई गई कार्यप्रणाली का आकलन करना और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *