Posted in

बस्तर में इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आगाज़

जगदलपुर। बस्तर संभाग में नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता एवं स्वरोजगार का अलख जगाने के उद्देश्य से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार सुबह नौ बजे से इनोवेशन महाकुंभ 1.0 (वन प्वाइंट जीरो) कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शुभारंभ आयोजन की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे।

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, स्वदेशी एवं उद्यमिता विशेषज्ञ सतीश कुमार, एनईटीएफ के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्रबुद्धे, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, राजपरिवार सदस्य कमलचंद्र भंजदेव, आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश, सीजी कास्ट के निदेशक डॉ. प्रशांत कवीश्वर, स्वावलंबी भारत अभियान के स्टेट को-ऑर्डिनेटर जगदीश पटेल, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी घनश्याम आयोजन में विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

स्वागत उद्बोधन कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं आभार व धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. राजेश लालवानी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में पद्मश्री बुधरी ताती को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर इनोवेशन एंड स्टार्टअप कंपेंडियम 2026 (रोडमैप फॉर विकसित भारत @ 2047) का विमोचन होगा।

तीन सत्र में देंगे जरूरी टिप्स

शुभारंभ सत्र के बाद तीन टेक्निकल सेशन होंगे, जिसमें राज्य और देश के विभिन्न संस्थानों के एक्सपर्ट, सीजी स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास राव मद्दी एवं डॉ. अमित दुबे, प्रो. सत्यनारायण सेशाद्रि, सम्यक जैन, प्रो. विकास सिंह, प्रो. हुलास पाठक युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। शाम में विवि के विद्यार्थियों द्वारा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

यह आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, विज्ञान व तकनीक विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के कॉमर्स एवं औद्योगिक विभाग, एमएफसीसी, सीजी कास्ट, छत्तीसगढ़ राज्य माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस को-फेडरेशन लिमिटेड, आईआईटी भिलाई, सीसीसीआई, स्टार्टअप छत्तीसगढ़, स्वावलंबी भारत अभियान, जे महेंद्र कांत ज्वेलर्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

मंगलवार को एसएमकेवि इनोवेशन एंड स्टार्टअप फाउंडेशन एवं टीआईई रायपुर तथा आई क्रिएट के बीच एमओयू होंगे।

इस अवसर पर पर्यटन, जनजाति कला, वनोपज, खाद्य प्रसंस्करण, हर्बल, एआई, कृषि तकनीक, इन्वेस्टर्स, स्वदेशी, एमएसएमई, विभिन्न बैंकों, मेडिसिनल प्लांट, मिलेट्स, एनआरएलएम, इनोवेशन इत्यादि से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। विद्यार्थी इन स्टॉलों से स्टार्टअप, एंटरप्रेन्योरशिप, स्वरोजगार से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *