Posted in

ईंधन और गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत…….अब सीधे कंपनी अधिकारियों से कर सकेंगे शिकायत, नंबर जारी

जगदलपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर ईंधन मिलने में परेशानी, गैस सिलेंडर की बुकिंग व समय पर डिलीवरी में देरी, या ‘ओवररेटिंग’ (निर्धारित दर से अधिक वसूली) जैसी समस्याओं के समाधान के लिए तेल विपणन कंपनियों के जिम्मेदार अधिकारियों की सूची जारी की गई है।

अब जिले का कोई भी नागरिक सीधे इन अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

ईंधन संबंधी शिकायतों के लिए संपर्क करें

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी किसी भी समस्या—जैसे स्टॉक की कमी, अधिक कीमत वसूली या अन्य अनियमितताओं—की स्थिति में उपभोक्ता निम्न अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम – अनुराग तिवारी (9589464957)

भारत पेट्रोलियम – राजन (8804302610)

इंडियन ऑयल – अमिय सोनकुसरे (8223033110)

प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेट्रोल पंपों पर किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या कृत्रिम कमी की स्थिति न बने।

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए भी विशेष व्यवस्था

रसोई गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भी अलग से अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर बुकिंग में देरी, डिलीवरी में लापरवाही या अतिरिक्त राशि की मांग की जाती है, तो उपभोक्ता सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड – नितिन जैन (9826558800)

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड – वैभव बरनवाल (9646525624)

इंडेन गैस – तरुण साधवानी (9979848281)


बिचौलियों से राहत, सीधे समाधान की सुविधा

इस नई व्यवस्था के लागू होने से उपभोक्ताओं को अब स्थानीय एजेंसियों या बिचौलियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे सीधे कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुँचा सकेंगे, जिससे समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *