Posted in

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी; कर्मवीर संभालेंगे छत्तीसगढ़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल का असर छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर भी पड़ा है।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को अब छत्तीसगढ़ से हटाकर झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उनकी जगह कर्मवीर को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

पवन साय लंबे समय से छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने में उनकी भूमिका अहम रही है। अब केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें झारखंड की जिम्मेदारी दी है।

कर्मवीर के सामने नई जिम्मेदारी

पवन साय के स्थान पर छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए गए कर्मवीर के सामने अब प्रदेश में संगठन को संभालने की जिम्मेदारी होगी। कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना उनके प्रमुख दायित्वों में शामिल रहेगा।

शिवप्रकाश का भी बढ़ा दायरा

भाजपा ने राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के कार्यक्षेत्र में भी विस्तार किया है। उन्हें छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी समय में इन राज्यों में पार्टी की संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *